Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: विभिन्न संस्थान,स्कूल,कॉलेजों में किया फायर रिस्क निरीक्षण, अग्निसुरक्षा के प्रति किया जागरुक

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में दिनांक 02.08.2025 को एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में मुख्य अग्निशमन अधिकारी नरेंद्र सिंह कुंवर के पर्यवेक्षण में फायर स्टेशन अल्मोड़ा टीम द्वारा यूरेका कैंपआउट्स प्राइवेट लिमिटेड स्याही देवी शीतलाखेत,एडम्स इंटर कॉलेज, विवेकानंद बालिका विद्या मंदिर जीवन धाम इंटर कॉलेज, विवेकानंद इंटर कॉलेज रानीधारा, अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज, SSJ विश्वविद्यालय एवं आर्या इंटर कॉलेज अल्मोड़ा का फायर रिस्क निरीक्षण किया गया।

दी यह जानकारी

इसके साथ ही प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों को चैक कर संचालन की जानकारी दी गई एवं अग्निशमन व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ करने हेतु निर्देशित किया गया।

Exit mobile version