Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: होटल/फिलिंग स्टेशन सहित महत्वपूर्ण संस्थानों का फायर रिस्क निरीक्षण जारी, दिए जरूरी निर्देश

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में दिनांक- 16.12.2025 को नरेन्द्र कुंवर, मुख्य अग्निशमन अधिकारी अल्मोड़ा मय फायर टीम द्वारा अल्मोड़ा क्षेत्रांतर्गत जीवन होटल, स्पाइसी हॉल,कन्हैयालाल नंदलाल, एमिगो रेस्टोरेंट ,होटल सुमंगलम का अग्निसुरक्षा की दृष्टि से निरीक्षण किया।

अग्निसुरक्षा की दृष्टि से निरीक्षण

इस दौरान होटल परिसरों में आग से संबंधित संभावित जोखिमों का आकलन करते हुए सुरक्षा मानकों की बारीकी से जांच की गई। होटलों में स्थित अग्निशमन व्यवस्था की कार्यशीलता जांची गई, जिसकी व्यवस्था सन्तोषजनक पाई गई। जबकि होटल सुमंगलम में अग्निशमन व्यवस्था की कार्यशीलता में कमी पायी गयी होटल प्रबंधक को यथाशीघ्र पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया। इस दौरान समस्त होटल प्रबंधकों व उपस्थित स्टॉफ को अग्निशमन उपकरणों के संचालन की जानकारी प्रदान करते हुए अग्निशमन उपकरण निर्धारित मानकों के अनुरूप एवं क्रियाशील अवस्था में रखने हेतु अवगत कराया गया।

दिए यह निर्देश

साथ ही प्रभारी अग्निशमन अधिकारी अल्मोड़ा लक्ष्मण सिंह द्वारा लमगड़ा क्षेत्रांतर्गत होटल, रेस्टोरेंट एवं पेट्रोल पंप का फायर रिस्क निरीक्षण किया गया। होटल/ पेट्रोल पंप का फायर रिस्क निरीक्षण कर अग्निशमन उपकरणों को चैक किया गया साथ साथ प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों के संचालन की जानकारी तथा अग्निशमन व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु दिशा निर्देश दिए गए।

Exit mobile version