Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: अग्नि सुरक्षा जागरुकता अभियान: स्कूल के छात्र-छात्राओं को अग्नि सुरक्षा के प्रति किया जागरुक

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। रामचन्द्र राजगुरु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के निर्देशन व मुख्य अग्निशमन अधिकारी अल्मोड़ा के पर्यवेक्षण में दिनांक-18.12.2023 को फायर यूनिट अल्मोड़ा द्वारा गुरु एकेडमी पपरशैली, अल्मोड़ा व फायर यूनिट रानीखेत द्वारा कुमाऊं पब्लिक स्कूल द्वाराहाट में अग्नि सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया।

किया जागरूक
   
इस दौरान स्कूल के छात्र- छात्राओं एवं स्टॉफ को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरुक करते हुए प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों के बारे में बताकर संचालन की जानकारी दी गयी और आग लगने पर कैसे अग्निशमन उपकरणों से कार्य किया जाता है इस बारे में बताया गया।

Exit mobile version