अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में बीते कल सोमवार दिनांक 13/01/2025 को पुलिस महानिरीक्षक फायर सर्विस उत्तराखंड के आदेश के क्रम में एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में प्रभारी अग्निशमन अधिकारी रानीखेत वंश नारायण यादव द्वारा आई.टी.सी. टोटाम मे जाकर सर्वप्रथम उपस्थित कर्मचारीयों को व्याख्यान के माध्यम से प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों कि जानकारी दी गई।
दी यह जानकारी
जिसके बाद फायर टीम द्वारा माक ड्रिल के माध्यम से अग्निशमन उपकरणों के संचालन कि जानकारी प्रदान कि गयी। संस्थान के सभी कर्मचारियो ने उक्त माक ड्रिल मे बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया गया।