Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: फायर सर्विस टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ताकुला में चलाया अग्निसुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम, दी जानकारी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। देवेन्द्र पींचा एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में  आज दिनांक 06.03.2024 को सीएफओ अल्मोड़ा के पर्यवेक्षण व अग्निशमन अधिकारी अल्मोड़ा के नेतृत्व में अल्मोड़ा फायर स्टेशन टीम द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ताकुला, अल्मोड़ा में अग्नि सुरक्षा के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
        
किया जागरूक

अल्मोड़ा फायर स्टेशन के फायर सर्विस चालक योगेश शर्मा व नवनियुक्त महिला/पुरुष फायर कर्मियों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ताकुला स्टाफ को अग्नि सुरक्षा दृष्टिकोण से आग के संबंध में जागरूक किया गया तथा प्राथमिक अग्निशमन उपकरण के संचालन की जानकारी दी गई।

Exit mobile version