Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: मॉक ड्रिल के साथ ‘अग्निशमन सेवा सप्ताह 2026’ का हुआ समापन, दिया सुरक्षित समाज का संदेश





अल्मोड़ा: अग्निशमन सेवा सप्ताह 2026 के अंतर्गत निर्धारित थीम — “सुरक्षित विद्यालय, सुरक्षित अस्पताल एवं अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक समाज – आग की रोकथाम के लिए एक साथ” के क्रम में दिनांक 20.04.2026 को अग्निशमन एवं आपात सेवा मुख्यालय, देहरादून द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुपालन में समापन अवसर पर मॉक ड्रिल का सफल आयोजन किया गया।


मॉक ड्रिल का सफल आयोजन


इस अवसर पर अग्निशमन अधिकारी गणेश चंद्र द्वारा फायर क्षेत्रीय आयुर्वेदिक अनुसंधान संस्थान में पहुंचकर मॉक ड्रिल कराई गई।  उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अग्निशमन उपकरणों के प्रकार, उपयोग एवं रख-रखाव के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इसके बाद मॉक ड्रिल के माध्यम से आग लगने की संभावित स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया, बचाव एवं नियंत्रण की कार्यवाही का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया। साथ ही, उपस्थित जनों को आपातकालीन स्थिति में घबराने के बजाय सतर्कता एवं सूझबूझ से कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया। अग्निशमन विभाग द्वारा आमजन से अपील की गई कि वे अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक रहें तथा आग से बचाव हेतु आवश्यक सावधानियों का पालन करें, जिससे जन-धन की हानि को रोका जा सके।

Exit mobile version