Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: फायर यूनिट अल्मोड़ा ने रिजॉर्ट व रेस्टोरेंट का अग्नि सुरक्षा के दृष्टिकोण किया निरीक्षण

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के निर्देशानुसार फायर यूनिट अल्मोड़ा के अग्निशमन अधिकारी महेश चंद्र द्वारा हिडन माउंटेन रिजॉर्ट लोधिया व जय गोलू होटल एंड रेस्टोरेंट सोमेश्वर का अग्नि सुरक्षा दृष्टिकोण से निरीक्षण किया गया।

दी जानकारी

इस निरीक्षण के दौरान अग्नि सुरक्षा हेतु स्थापित उपकरणों की कार्यशीता को चेक किया गया, अग्निशमन उपकरणों को कार्यशील दशा में बनाए रखने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया तथा प्राथमिक अग्निशमन उपकरण के संचालन की जानकारी दी गई।

Exit mobile version