Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: जंगल में आग बुझाने गये फॉयर वॉचर गिरने से हुए घायल, अस्पताल में भर्ती

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में करबला के सिविल के जंगल में आग लग गयी थी। जिसकी सूचना पर सोमवार को सिविल सोयम टीम पंहुची। कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने आग पर काबू पा लिया।

अस्पताल में किया भर्ती

मिली जानकारी के अनुसार इसके बाद टीम वापस लौटने लगी तो फायर वॉचर मोहन सिंह लटवाल निवासी देवली का पांव फिसल गया और वह ढलान में गिर गए। जिसके बाद सहयोगी उन्हें बेस अस्पताल ले गये। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

Exit mobile version