Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: ठंड में आग का कहर: जंगल की आग आबादी की ओर बढ़ी, महिला फायर फाइटर्स ने पाया काबू

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर है। कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इस ठंड में जंगलों में आग लगने की घटनाएं लगातार बढ़ रही है।

बुझाई आग

बीते कल दिनांंक 10.01.2024 को  फायर स्टेशन अल्मोड़ा को सूचना प्राप्त हुई की घुरशू के पास में जंगल आग लगी है, जिसके आबादी वाले क्षेत्र में पहुंचने का खतरा बना हुआ है। सूचना प्राप्त होते ही मुख्य अग्निशमन अधिकारी अल्मोड़ा एवम प्रभारी अधिकारी फायर स्टेशन अल्मोड़ा के निर्देशन में फायर सर्विस फायर सर्विस टीम नव नियुक्त महिला फायर कर्मियों  सहित घटनास्थल पहुंची। बिना देर किए लीडिंंग फायरमैन किशन सिंह व फायर सर्विस चालक उमेश चंद्र सिंह के दिशा-निर्देश में नव नियुक्त महिला फायर कर्मियों  द्वारा मोटर फायर इंजन से पंपिंग कर होजरील की सहायता से आग को पूर्ण रूप से बुझाया गया।

Exit mobile version