Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: फर्स्ट रिस्पॉन्स’ प्रशिक्षण का आयोजन, छात्रों को सिखाए आग से बचाव के गुर






अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में एसएसपी चंद्रशेखर घोडके द्वारा फायर सीजन के दृष्टिगत जनपद के समस्त फायर स्टेशनों को आमजन में अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने तथा संवेदनशील स्थलों का समय-समय पर निरीक्षण करने हेतु निर्देशित किया गया है।


कार्यक्रम का आयोजन

    

जिसमें अग्निशमन अधिकारी रानीखेत गणेश चंद्र द्वारा इंजीनियरिंग कॉलेज द्वाराहाट में आयोजित फर्स्ट रिस्पॉन्स कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित एनसीसी कैडेट्स एवं छात्र-छात्राओं को आपदा एवं अग्निकांड जैसी आपात परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया देने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान फायर टीम द्वारा अग्निशमन उपकरणों के सही उपयोग, आग लगने की स्थिति में प्रारंभिक बचाव एवं सुरक्षित रेस्पॉन्स के तरीकों का व्यावहारिक प्रदर्शन कर जागरूक किया गया। कार्यक्रम में एसडीआरएफ, चिकित्सा विभाग एवं आरटीओ विभाग के कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Exit mobile version