Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: प्रथम सेमेस्टर के परिणाम घोषित

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय,अल्मोड़ा के परीक्षा नियंत्रक प्रो सुशील कुमार जोशी ने जानकारी दी है कि व्यावसायिक पाठ्यक्रम बी.बी.ए, बी.सी.ए., बी.एफ.ए.,एम.एफ.ए.,एमजीआई एस, पी.जी. डिप्लोमा इन गाइडेन्स काउंसलिंग, पीजी डिप्लोमा इन यौगिक साइंस और बी.एड, एम.एड प्रथम सेमेस्टर के परिणाम घोषित किये जा चुके है ।

ऐसे देखे परिणाम

अभ्यर्थी अपने परिणामों को विश्वविद्यालय की वेबसाइट से अपना फॉर्म संख्या और पासवर्ड प्रविष्ट कर परिणाम देख सकते हैं।

Exit mobile version