Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: जिले में हुई सीजन की पहली बर्फबारी, नगर,  जागेश्वर, पांडवखोली, कुकुछीना, भटकोट समेत अन्य स्थानों में हिमपात होने से तापमान में गिरावट

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में आज मौसम में बदलाव के साथ सीजन की पहली बर्फबारी शुरू हो गई है।

मौसम में बदलाव

आज शुक्रवार को जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सीजन का पहला हिमपात हुआ है। आज जिला मुख्यालय में झमाझम बारिश का दौर भी जारी रहा। कई स्थानों में पारा शून्य के पास पहुंच गया है। वहीं, लंबे समय बाद हुई बारिश और बर्फभारी ने ठिठुरन बढ़ा दी है। आज बर्फबारी के कारण पूरे इलाके में शीतलहर तेज हो गई है, जिससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई।अल्मोड़ा के जागेश्वर, दूनागिरी के कुकुछीना, पांडवखोली, भटकोट समेत कई स्थानों पर बर्फ गिरी। इसके अलावा शाम से अल्मोड़ा नगर में भी बर्फबारी शुरू हो गई है। इस हिमपात के बाद तापमान एकदम गिर गया है। आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी अनुसार अल्मोड़ा का अधिकतम तापमान 14 डिग्री और न्यूनतम 02 डिग्री दर्ज किया गया।

शून्य के करीब पंहुचा पारा

इसके अलावा जिले के जागेश्वर, बिनसर समेत कई स्थानों पर पारा शून्य के करीब पहुंच गया।

Exit mobile version