Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: निकाय चुनावों के निष्पक्ष,भयमुक्त और शांतिपूर्ण आयोजन के लिए निकाला गया फ्लैग मार्च, की यह खास अपील

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज अल्मोड़ा पुलिस ने द्वाराहाट,भिकियासैंण,चौखुटिया, चिलियानौला, नगर अल्मोड़ा में फ्लैग मार्च निकाला।

किया फ्लैग मार्च

इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक जगदीश चन्द्र देउपा कोतवाली अल्मोड़ा,निरीक्षक एलआईयू मनोज भारद्वाज व अन्य अधिकारी/पुलिस बल मौजूद रहा। वहीं प्रभारी निरीक्षक अशोक  कुमार धनकड़ कोतवाली रानीखेत के नेतृत्व में चिलियानौला क्षेत्र में थानाध्यक्ष भतरौजखान श्री सुशील कुमार के नेतृत्व में भिकियासैंण क्षेत्र में
थानाध्यक्ष द्वाराहाट श्री अवनीश कुमार के नेतृत्व मे द्वाराहाट क्षेत्र में व थानाध्यक्ष चौखुटिया सतीश चन्द्र कापड़ी के नेतृत्व में चौखुटिया में नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत दूधलिया हाईडिल, फुलई ,पांडेयपुरी, गनाई ,चांदी खेत, खीरचौरा मंदिर, क्रांतिवीर चौक तक
  पुलिस बल द्वारा फ्लैग मार्च किया गया।

मतदान करने की अपील

फ्लैग मार्च का उद्देश्य जनमानस को आगामी निकाय चुनावों में भयमुक्त व निष्पक्ष मतदान के लिए प्रेरित/आश्वस्त कर सुरक्षा का भाव पैदा करना था । वहीं उपद्रवी व अराजक तत्वों को सख्त हिदायत दी कि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने /शांति/कानून व्यवस्था प्रभावित करने के प्रयास किए जाएंगे तो उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी जाएगी।

Exit mobile version