Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: सफलता की उड़ान: लमगड़ा की किरण बिष्ट ने सिलाई मशीन से बुनी आत्मनिर्भरता की कहानी, अन्य महिलाओं को भी दे रहीं रोजगार







अल्मोड़ा: उत्तराखंड सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और सुशासन अब ग्रामीण क्षेत्रों में महिला सशक्तिकरण की नई मिसाल पेश कर रहे हैं।


पेश की नई मिसाल


इसी क्रम में जनपद के लमगड़ा क्षेत्र की निवासी किरण बिष्ट ने सरकार की मदद से न केवल खुद को आत्मनिर्भर बनाया है, बल्कि वह अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन गई हैं।‌ परियोजना प्रबंधक ग्रामोत्थान, राजेश मठपाल ने बताया कि ग्राम्य विकास विभाग और IFAD-REAP परियोजना के सहयोग से किरण बिष्ट को उचित प्रशिक्षण और मार्गदर्शन मिला। साल 2021 में एक छोटी सी सिलाई इकाई से शुरुआत करने वाली किरण ने आज लमगड़ा बाजार में अपना सिलाई, बुनाई एवं कढ़ाई प्रशिक्षण केंद्र स्थापित कर लिया है। उनके इस केंद्र से वर्तमान में 5 से अधिक महिलाएं जुड़कर अपनी आजीविका चला रही हैं।


अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे लाभ


​जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने किरण की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की मुख्य प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि किरण बिष्ट जैसी महिलाओं की सफलता यह साबित करती है कि यदि सही मार्गदर्शन और सरकारी सहयोग मिले, तो ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर समाज की अर्थव्यवस्था में बड़ा योगदान दे सकती हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित योजनाओं का धरातल पर सकारात्मक असर दिख रहा है।


Exit mobile version