अल्मोड़ा: पर्सनल एरियल ट्रांसपोर्ट (व्यक्तिगत हवाई परिवहन) के क्षेत्र में भारत को एक कदम आगे ले जाने के लिए ‘हैपिडा स्काईनैक्स’ (Hapida Skynex) के संस्थापक और अल्मोड़ा निवासी रवि टम्टा ने नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की।
की मुलाकात
जानकारी के अनुसार इस मुलाकात के दौरान रवि टम्टा ने हवा में उड़ने वाले अपने महत्वाकांक्षी वाहन (फ्लाइंग कार) के प्रोटोटाइप और इसकी कार्यप्रणाली के बारे में केंद्रीय मंत्री को विस्तार से जानकारी दी। साथ ही केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इस प्रोजेक्ट की सराहना करते हुए इसे व्यक्तिगत हवाई परिवहन के क्षेत्र में भविष्य की बड़ी संभावनाओं वाला कदम बताया। उन्होंने इस स्टार्टअप को तकनीकी सहायता, वित्तीय सहयोग, और संस्थागत मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित करने का आश्वासन दिया। वहीं रवि टम्टा ने कहा कि उनकी टीम का लक्ष्य पारंपरिक सड़क परिवहन से आगे बढ़कर आकाश-आधारित व्यक्तिगत परिवहन की नई राह तैयार करना है।
रहें मौजूद
इस बैठक के दौरान असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा भी मौजूद रहे।