Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: नियमों का करें पालन, तभी मिलेगी जाम से मुक्ति, अल्मोड़ा पुलिस ने जनता से की अपील

पंकज भट्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा अल्मोड़ा में जाम की समस्या को दूर करने के लिए यातायात निरीक्षक गणेश सिंह हरड़िया तथा इन्टरसैप्टर प्रभारी उ0 नि0 जीवन सामन्त को निर्देशित किया था।

साईड पार्किंग की व्यवस्था की-

जिस पर उक्त निर्देश के क्रम में निरीक्षक यातायात गणेश सिंह हरड़िया द्वारा बाजार में जाम की समस्या को दूर करने हेतु एल0 आर0 शाह रोड तथा धारानौला तथा बाजार में एक साईड पार्किंग की व्यवस्था बनाई गयी है।

नियमों का उल्लंघन करने पर होगी कार्यवाही-

जिसमें अल्मोड़ा पुलिस ने सभी  सम्मानित जनता से अपील है कि वे नियमों का पालन करें और चिह्नित स्थानों में एक साईड ही नियमानुसार वाहन पार्किंग करें। वही नियमों का उल्लंघन करने पर कार्यवाही की जायेगी।

Exit mobile version