Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: खाद्य व औषधि प्रशासन विभाग ने चलाया छापेमारी अभियान, खाद्य पदार्थों के लिए 43 सैंपल, दी यह हिदायत

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आगामी दीपावली पर्व के दृष्टिगत खाद्य व औषधि प्रशासन विभाग ने छापेमारी अभियान शुरू कर दिया है।

जारी रहेगा छापेमारी अभियान

जिस पर आज गुरुवार को विभागीय अधिकारियों ने जिले के कई इलाकों में छापेमारी की। खाद्य सुरक्षा अधिकारी नंद किशोर के नेतृत्व में टीम ने अभियान चलाकर पनीर, मावा, मशाले, सेवई समेत खाद्य पदार्थों के 43 नमनू जांच को लिए। उन्होंने व्यापारियों से मिलावटी और एक्सपायरी सामान नहीं बेचने की अपील की। इस दौरान दुकानों से खाद्य पदार्थों के 43 नमून जांच को भेजे। साथ ही चेतावनी दी कि खाद्य पदार्थों में मिलावट खोरी करते पकड़े जाने पर विभाग की ओर से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Exit mobile version