Site icon Khabribox

अल्मोड़ा:होली पर्व के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, बाहर से आने वाले वाहनों की जांच की,जांच को भेजे खोये के नमूने

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में होली पर्व के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा एवं प्रशासन विभाग द्वारा जिलेभर में विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

जारी रहेगा अभियान

इसी क्रम में आज 19 फरवरी को विशेष अभियान के तहत लोधिया में बाहर से आने वाले वाहनों की सुबह के समय जांच की गई। जांच के अंतर्गत खोए का नमूना जांच को लिया गया। साथ ही जांच हेतु खाद्य प्रयोगशाला को भेजा गया। साथ ही बताया कि आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।

रहें मौजूद

इस मौके पर टीम में सहायक आयुक्त/ अभिहीत अधिकारी अमित मिश्र, मोहन सिंह लटवाल व ईश्वर सिंह नेगी मौजूद रहें।

Exit mobile version