Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी,  एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री की नष्ट, मिठाई के 4 नमूने जांच को भेजें

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में खाद्य सुरक्षा विभाग का त्योहारी पर्व के दृष्टिगत छापेमारी अभियान जारी है।

की यह कार्यवाही

इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा विभाग ने लोधिया पुलिस चेक पोस्ट पर वाहनो में आपूर्ति किये जा रहे मिल्क प्रोडक्ट एव खाद्य सामग्री की जांच की। जिसमें दूध व मावा से निर्मित मिठाई के 4 नमूने जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे गए। वहीं एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री को नष्ट कराया गया। बाहर से वाहनो में आपूर्ति किये जा रहे खाद्य पदार्थों की जांच चेक पोस्ट पर पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर कार्यवाही की जाएगी।

इस ऐप से करें पहचान

बताया कि खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम में खाद्य कारोबार निर्माता सप्लायर थोक एवं रिटेल खाद्य कारोबार कर्ता के दायित्व निर्धारित है। फ़ूड सेफ्टी अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया द्वारा खाद्य पदार्थों में मिलावट की पहचान हेतु आम जनमानस के लिए एवं खाद्य उत्पाद विक्रेता हेतु ऐप बनाया गया है। जिसे गूगल में fssai DART (detect adaltration  with rapid test)लॉगिन कर दैनिक उपयोग की 120 खाद्य सामग्री  में मिलावट की पहचान की जा सकती हैं।

Exit mobile version