Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: होली पर्व के दृष्टिगत जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, जांच को भेजे खोये के नमूने

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में होली पर्व के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा एवं प्रशासन विभाग द्वारा जिलेभर में विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

विभाग का निरीक्षण अभियान

इसी क्रम में विभाग द्वारा मिलावटी एवं अवमानक खाद्य पदार्थों पर सख्ती शुरू कर दी है। वहीं खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन आयुक्त तथा जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में बुधवार को जिलेभर में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सघन निरीक्षण अभियान चलाया। अभियान के दौरान विभिन्न मिठाई एवं डेयरी उत्पाद बेचने वाली दुकानों की जांच की गई। खोये के नमूने लेकर प्रयोगशाला परीक्षण के लिए भेजे गए। निरीक्षण के दौरान टीम ने दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिए कि बाहरी क्षेत्रों से आने वाले खाद्य पदार्थों, विशेष रूप से दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के बाद ही उनकी बिक्री करें। खाद्य पदार्थों के भंडारण, स्वच्छता व्यवस्था और वैध लाइसेंस संबंधी अभिलेखों की भी जांच की गई।

की जाएगी कार्यवाही

इस संबंध में सहायक आयुक्त एवं अभिहित अधिकारी अनिल कुमार मिश्रा ने कहा कि खाद्य सुरक्षा मानकों में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

रहें मौजूद

निरीक्षण के दौरान मोहन सिंह लटवाल और ईश्वर सिंह नेगी भी मौजूद रहे।

Exit mobile version