Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: गढ़भोज दिवस के अवसर पर भोजन‌ गोष्ठी का आयोजन, कहा- राज्य को अलग पहचान दिला रहा है पहाड़ी भोजन

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में जैंती, लमगड़ा, भतरौजखान महाविद्यालय में गढ़भोज दिवस मनाया गया।

गढ़भोज दिवस मनाया गया

इस अवसर पर शनिवार को औषधियों गुणों से भरपूर फसलों और मोटे अनाज से बनने वाले भोजन की गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मडुवे का हलवा, झंगोरे खीर, गहत की रोटी आदि की जानकारी दी‌ गई। साथ ही मोटा अनाज खाने से शरीर को कई लाभ होते है। इसकी जानकारी दी। साथ ही बताया कि पहाड़ी भोजन राज्य को नई पहचान दिला रहा हैं।

Exit mobile version