Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: फुटबॉल प्रतियोगिता, पुलिस टीम को हराकर बेतालघाट ने दर्ज की जीत, अगले चक्र में किया प्रवेश

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई‌ है। अल्मोड़ा स्टेडियम में नाइन-ए साइड फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित हो रही है।

बेतालघाट की टीम जीती

जिला फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से यह प्रतियोगिता आयोजित हो रही है। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि एसएसपी देवेंद्र पींचा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। जिसमे बुधवार को इस प्रतियोगिता के तहत बेतालघाट और अल्मोड़ा पुलिस टीम के बीच मुकाबला खेला गया। जिसमे शानदार मुकाबले में बेतालघाट की टीम ने 5-0 के पुलिस टीम को परास्त कर अगले चक्र में प्रवेश किया। जिसमें बेतालघाट की टीम ने 5-0 के अंतर से शानदार जीत दर्ज की।

रहें मौजूद

इस मौके पर यहां एसोसिएशन के अध्यक्ष हरीश कनवाल, कोच जीवन प्रकाश, भूपेंद्र भंडारी, मनीष कनवाल, गणेश शाही, राजेश बिष्ट, भूपेश बिष्ट भय्यू, गोकुल शाही, सुंदर सिंह समेत कई खेल प्रेमी मौजूद रहे।

Exit mobile version