Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: अच्छी फिटनेस के लिए एसएसपी ने कराई साप्ताहिक परेड, पुलिस जवानों को दौड़, शस्त्राभ्यास, स्क्वाड ड्रिल का कराया अभ्यास



अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज दिनांक 21.03.2025 को एसएसपी देवेन्द्र पींचा द्वारा पुलिस लाईन अल्मोड़ा के परेड ग्राउंड में पुलिस बल में एकरुपता एवं अनुशासन लाने और पुलिस बल को शारीरिक व मानसिक रुप से चुस्त-दुरुस्त रखने के लिये शुक्रवार की परेड का आयोजन किया गया।

किया प्रेरित

जिसमे उन्होंने परेड का निरीक्षण किया। इसके बाद पुलिस बल के साथ स्वयं भी दौड़ लगाकर अच्छी फिटनेस के लिये प्रेरित किया । परेड के दौरान दौड़,तेज चाल से मंच से गुजरना,ड्रिल, शस्त्राभ्यास, सैल्यूट ,स्क्वाड ड्रिल आदि का अभ्यास कराया गया।

Exit mobile version