Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: विधानसभा चुनाव में पहली बार घर बैठे दिव्यांग और बुजुर्गों ने डाक मतपत्र से किया मतदान

विधानसभा चुनाव में पहली बार घर बैठे दिव्यांग और बुजुर्गों ने डाक मतपत्र से मतदान किया। बर्फबारी के बीच पोलिंग पार्टियों ने घर-घर जाकर मतदान करवाया। पहले दिन 1454 बुजुर्गों और दिव्यांगों ने मतदान किया।

दूसरे दिन बर्फबारी के बीच जागेश्वर वि.स.में नहीं हुई वोटिंग:

जबकि दूसरे दिन बर्फबारी के बीच जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में मतदान नहीं हो सका। अन्य पांच वि.स. क्षेत्रों में मतदान चलता रहा।

डाक मतपत्र से मतदान कराया गया:

जिले भर में भारी बारिश के बीच मतदान कर्मियों ने कड़ी मशक्कत से दिव्यांगों और बुजुर्गों को डाक मतपत्र से मतदान करवाया। पहले दिन जिले भर की छह वि.स. सीटों में 3 हजार 363 में कुल 1454 को मतदान कराया गया। वहीं दूसरे दिन भी मतदान प्रक्रिया जारी रही। बर्फबारी के चलते जागेश्वर वि.स. क्षेत्र में मतदान प्रक्रिया बंद रही। अन्य सभी पांचों वि.स. क्षेत्रों में मतदान कार्मिकों ने मतदान करवाया।

सात फरवरी तक पोस्टल बैलेट से मतदान की चलेगी प्रक्रिया:

खराब मौसम को देखते हुए निर्वाचन कार्यालय ने अब सात फरवरी तक मतदान जारी रखने का फैसला लिया। जिसमें कुल 1611 बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं को मतदान करवाया जाना है।

लगातार बारिश के बीच मतदान में हो रही है दिक्कत

दो दिनों से लगातार बारिश और बर्फबारी के बीच बुजुर्ग और दिव्यांगों के घर-घर डाक मतपत्र से मतदान को लेकर मतदान कर्मियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पहले दिन जिलेभर में जहां भारी बर्फबारी के बीच देर रात तक पोलिंग पार्टियों रास्ता बंद होने से जगह-जगह फंसी रही। वहीं दूसरे दिन भी बारिश के चलते पोलिंग पार्टियों को मतदान में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मतदान की प्रक्रिया कर देर रात पोलिंग पार्टियां जिला मुख्यालय पहुंच सकी।

Exit mobile version