Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: स्कूली बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिगत एलआरसाह रोड पर इस समय चौपहिया वाहनों की एंट्री रहेगी बंद, लागू हुआ नया ट्रैफिक प्लान






अल्मोड़ा: अल्मोड़ा नगर की व्यस्त एलआरसाह रोड पर स्कूली बच्चों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए पुलिस प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है।


यह रहेगा समय


मिली जानकारी के अनुसार इसके दृष्टिगत अब स्कूल के आने और जाने के निर्धारित समय पर इस मार्ग पर चौपहिया वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। वर्तमान में एलआरसाह मार्ग पर सुबह से रात 8:00 बजे तक ‘वन-वे’ व्यवस्था लागू है (एनटीडी से शिखर तिराहे की ओर वाहन आ सकते हैं, पर जा नहीं सकते)। इसी व्यवस्था को अब और सख्त करते हुए स्कूल टाइम पर वाहनों का संचालन पूरी तरह बंद कर दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक यातायात हयात सिंह ने बताया कि प्रतिबंध के लिए सुबह सात बजे से 8:30 और दोपहर 12:30 से 14:30 तक का समय निर्धारित किया गया है। इस दौरान चौपहिया वाहनों को शिखर की ओर नहीं आने दिया जाएगा।

Exit mobile version