Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: अज्ञात कारणों के चलते महिला ने गटका ज़हर, घर में मचा कोहराम

अल्मोड़ा से जुड़ी एक ख़बर सामने आ रही हैं, यहाँ एक महिला ने अज्ञात कारणों के चलते जहर गटक जीवनलीला समाप्त कर ली। बेस अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बेस अस्पताल में उपचार के दौरान रविवार सुबह महिला ने दम तोड़ा
सोमेश्वर के ग्राम खीराकोट, चनौदा निवासी कला देवी ,उम्र 46 वर्ष, पत्नी मथुरा सिंह ने घर में ही जहर गटक लिया। स्वजनों की कमरे में बेसुद पड़ी कला देवी पर नजर पड़ी। तबियत बिगड़ते ही स्वजन उसे स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां से रेफर कर महिला को बेस अस्पताल अल्मोड़ा लाया गया। अस्पताल में भर्ती कर उसका उपचार किया जा रहा था। लेकिन उपचार के दौरान रविवार सुबह महिला ने दम तोड़ दिया। अस्पताल से मिली सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पंचनामा भरा। इस दौरान पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव स्वजनों को सौंप दिया।

बताया जा रहा है कि महिला का मायका ग्वालदम में हैं। मायके पक्ष वालों को भी सूचित कर दिया। इधर महिला की मौत से स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Exit mobile version