Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: जागेश्वर में पंहुचे विदेशी पर्यटक, कुमाऊंनी होली का लिया आनंद

अल्मोड़ा में होली की धूम मची हुई है। होली पर प्रसिद्ध विश्व विख्यात जागेश्वर धाम में पर्यटकों ने होली का जश्न मनाया।

पर्यटक भगवान जागनाथ के दर्शन के साथ ही यहां की प्राकृतिक सुंदरता का ले रहें आनंद

मिली जानकारी के अनुसार जागेश्वर धाम बड़ी संख्या में इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया सहित अन्य देशों से पर्यटक पंहुचे। जिन्होंने कुमाऊंनी होली का आनंद लिया। विदेशी मेहमान जागेश्वर पहुंचकर होली का आनंद ले रहे हैं। होल्यारों के साथ विदेशी पर्यटक होली गीतों पर जमकर ठुमके लगा रहे हैं। इन दिनों अल्मोड़ा के जागेश्वर में विदेशी मेहमानों की चहलकदमी बढ़ी है।

Exit mobile version