Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: जंगलों में आग लगने से वनों और पर्यावरण को हो रहा नुकसान, आग से करें इनकी सुरक्षा


अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में जंगलों की सुरक्षा के लिए लगातार लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

वनों को बचाने के लिए किया जागरूक

इसी क्रम में कनारीछीना रेंज में वनाग्नि सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें लोगों को जंगल को आग से बचाने के लिए जागरूक किया गया। इस मौके पर वन क्षेत्राधिकारी आशुतोष जोशी ने कहा कि आग लगने से वन व वन्य जीवों को क्षति होती है, पर्यावरण को भी नुकसान होता है। उन्होंने ग्राम वासियों से वनाग्नि बुझाने में विभाग का सहयोग करने की अपील की। साथ ही आग की घटना होने पर वन कर्मचारियों को सूचित करने को कहा।

Exit mobile version