Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: आग की लपटों से धधके जंगल, वन संपदा को हो रहा नुकसान

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। फरवरी का महीना है। इसके साथ ही फायर सीजन भी शुरू हो गया है। जंगलों में आग की घटनाएं सामने आ रही है।

बुझाई आग

जिसमे आज दिनांक 24.02.2025 को सुबह 08:58 पर फायर स्टेशन अल्मोड़ा को सूचना प्राप्त हुई कि कोसी से आगे सोमेश्वर रोड पर जंगल में आग लगी हुई है। जिस पर अग्निशमन अधिकारी महेश चन्द्र‌ के नेतृत्व में फायर सर्विस यूनिट घटनास्थल पर पहुंची। आग कोसी से आगे सोमेश्वर रोड के पास जंगल में लगी हुई थी जिसे फायर सर्विस यूनिट ने MFE से पंपिंग कर एक होज रील फैलाकर आग को बुझाया गया। 

फायर सर्विस अल्मोड़ा टीम रहीं शामिल

1- लीडिंग फायरमैन अजब सिंह
2- फायर सर्विस चालक मुकेश सिंह
3- फायरमैन दीपक मार्छाल
4- महिला फायरमैन इंदु मेहता

Exit mobile version