Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: वन विभाग ने अस्थाई ढाबे को ध्वस्त कर हटाया अतिक्रमण

वन विभाग आरक्षित वन क्षेत्रों में अतिक्रमण को लेकर सख्त हो गया है। इसी क्रम में टीम द्वारा पेटशाल के पास बज्योली में बने अस्थाई ढाबे को ध्वस्त कर अतिक्रमण को हटाया।

अतिक्रमण करने वालों को चिन्हित कर की जा रही कार्यवाही

आरक्षित वन क्षेत्रों में अतिक्रमण को लेकर वन विभाग सख्त हो गया है। शुक्रवार को वन विभाग और एनएच की संयुक्त टीम ने अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ हाइवे में पेटशाल के पास बज्योली में बने अस्थाई ढाबे को ध्वस्त कर अतिक्रमण को हटाया।  वन क्षेत्राधिकारी एमआर आर्या ने बताया कि अल्मोड़ा- पिथौरागढ़ एनएच में पेटशाल बज्योली के समीप सड़क किनारे दीवान राम पुत्र बसंत राम ने आरक्षित वन भूमि पर अतिक्रमण कर अस्थायी ढाबा का निर्माण किया था। उन्होंने बताया कि विभाग ने आरक्षित वन क्षेत्रों पर अवैध अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई करते हुए ढाबे को ध्वस्त किया। कहा कि अतिक्रमण करने वालों को चिन्हित कर उनपर कार्रवाई की जा रही है।

इस अवसर पर मौजूद रहे

टीम में वन दरोगा इंद्रा मर्तोलिया, दिनेश रावत, कुंदन बगड़वाल, आशीष, हिम्मत सिंह बोरा, कंचन कुमार, एनएच से अवर सहायक अभियंता संदीप कुमार आदि रहे।

Exit mobile version