Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: बख पावरहाउस के पास जंगल में लगी आग, आबादी की ओर बढ़ी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। गर्मी के कारण क्षेत्र में आग लगने की घटनाएं दिन-प्रतिदिन बढ़ रही हैं। इससे वन संपदा को काफी नुकसान भी हो रहा है। आज अल्मोड़ा जिले के नगर क्षेत्र से लगे बख के पास दामोधर क्षेत्र के जंगल में अचानक आग धधकने लगी।

जंगल में लगी आग

मिली जानकारी के अनुसार आज बख क्षेत्र के पावरहाउस के पास दोपहर में जंगल में अचानक लग गयी। देखते ही देखते यह आग विकराल हो गई। साथ भीषण होती आग ने दामोधर क्षेत्र के जंगल को अपने चपेट में ले लिया। यह आग आवासीय मकानों के साथ आबादी की ओर भी बढ़ने लगी। जिसके बाद फायर यूनिट को इसकी सूचना दी गई। मौके पर फायर यूनिट पंहुची। जिसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई गई।

Exit mobile version