Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: वन कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी का गठन, हेम चंद्र कांडपाल बनें शाखाध्यक्ष

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के रानीखेत से जुड़ी खबर है। भूमि संरक्षण वन प्रभाग रानीखेत के सहायक वन कर्मचारी संघ शाखा की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है।

इन्हें मिली यह जिम्मेदारी

जिसमें शाखा के लिए हेम चंद्र कांडपाल अध्यक्ष चुने गये है। इसके अलावा दिनेश चंद्र पंत उपाध्यक्ष, राजन कुमार मंत्री, ललित मोहन पौडियाल कोषाध्यक्ष, मनोज कुमार उपाध्याय संगठन मंत्री चुने गए। यह चुनाव वन क्षेत्राधिकारी राजेंद्र प्रसाद जोशी की देखरेख में सम्पन्न हुए। चुनाव निर्विरोध हुए।

Exit mobile version