Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पूर्व व्यापार मंडल व विक्टोरिया क्लब अल्मोड़ा ने विजेता लक्ष्य सेन को दी बधाइयाँ

लक्ष्य सेन ने इंडिया ओपन के एकल स्पर्धा का ख़िताब अपने नाम कर लिया है। 20 वर्षीय लक्ष्य ने मौजूदा विश्व चैंपियन लोह कीन येव को सीधे सेटों में हराकर अपना पहला इंडिया ओपन खिताब जीता। विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाले अल्मोड़ा के लक्ष्य पहली बार बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर सुपर 500 इवेंट के फाइनल में पहुंचे थे।

सिंगापुर के लोह कीन को एकतरफा मैच में मात दी

   टूर्नामेंट के तीसरे वरीय लक्ष्य ने अपना शानदार फॉर्म बरकरार रखते हुए खिताबी मुकाबले में सिंगापुर के लोह कीन को एकतरफा मैच में 24-22, 21-17 से पटखनी दी।

बधाई एवं शुभकामनाएं दी

पूर्व व्यापार मंडल अल्मोड़ा जिला अध्यक्ष हरेंद्र वर्मा, विक्टोरिया क्लब अल्मोड़ा, अल्मोड़ा के समस्त खेलप्रेमियों व नगरवासियों ने उनकी इस उपलब्धि पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

Exit mobile version