Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: उच्च न्यायालय नैनीताल के पूर्व न्यायमूर्ति व वर्तमान पुलिस प्राधिकरण उत्तराखण्ड के अध्यक्ष नारायणसिंह धानिक ने किया सर्वोदय इण्टर काॅलेज जैंती का निरीक्षण

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज दिनांक  02-12-24 को माननीय उच्च न्यायालय नैनीताल के पूर्व न्यायमूर्ति एवं वर्तमान में पुलिस प्राधिकरण के अध्यक्ष नारायणसिंह धानिक, द्वारा विद्यालय सर्वोदय इण्टर काॅलेज जैंती का निरीक्षण किया गया।

किया गया भव्य स्वागत

उनके विद्यालय पहुंचने पर सर्वोदय इण्टर काॅलेज के 77 यू०के० बटालियन एनसीसी कैडेट्स द्वारा गाड आफ आनर दिया गया। न्यायमूर्ति धानिकने सर्वोदय इण्टर कॉलेज जैंती से 1976 में इण्टर की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। तत्पश्चात उच्चशिक्षा प्राप्त कर वह विभिन्न न्यायिक उच्च पदों पर आसीन रहे। विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाचार्य सी पी० एल० वर्मा एवं एनसीसी अधिकारी ले० शिवराज बिष्ट द्वारा उनको स्मृति चिह्न एवं अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया गया। न्यायमूर्ति धानिक द्वारा छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए बताया गया कि सामान्य परिवेश में रहते हुए भी वह किस तरह से उच्च पदों को अपनी मेहनत के बल पर प्राप्त कर सकते हैं।

विद्यालय के निर्माण में दिया सहयोग

इसके अलावा न्यायमूर्ति धानिक द्वारा सर्वोदय इण्टर कालेज एल्युमनाई एशोसियेशन के प्रयासों की सराहना करते हु‌ए कहा कि विद्यालय के जीर्णोद्वार का सुन्दर प्रयास भविष्य में छात्र छात्राओं के लिए अनुयम उदाहरण पेश करेगा।  इस अवसर पर न्यायमूर्ति धानिक द्वारा भी विद्यालय के निर्माण हेतु (दो लाख एक हजार ग्यारह रुपये) की धनराशि का चैक विद्यालय को समर्पित किया गया एवं आगे भी सहयोग करने का आश्वासन दिया गया। जिस पर विद्यालय ने उनका आभार जताया।

Exit mobile version