Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पूर्व पालिका अध्यक्ष शोभा जोशी ने 101 जरूरतमंद लोगों को बांटे रजाई व कंबल

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। कल अयोध्या में श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा का जश्न पूरे देश में मनाया गया।

जरूरतमंदों की मदद की

इस मौके पर कल दिनांक 22/01/2024 को अल्मोड़ा में नंदा देवी के प्रांगण में पूर्व पालिका अध्यक्ष शोभा जोशी ने 101 जरूरत मंद लोगों को रजाई और कंबल वितरित किए। इस मौके पर पूर्व पालिका अध्यक्ष शोभा जोशी ने कहा कि मेरा काम निस्वार्थ सेवा करना है। चाहे मै किसी भी तरह करू लेकिन आज राम जी के प्राण प्रतिष्ठा में मुझे ये अवसर मिला और मैंने जो भी हो सका किया।  आगे भी गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए जितना ज्यादा हो पाएगा मैं करते रहूंगी।

यह लोग रहें उपस्थित

इस अवसर पर प्रकाश रावत, अन्नू शाह,चंपा कुवर, विमला आर्या, सरस्वती रोडिया, पूनम पांडे, शान्ति मेहरा और कई लोग उपस्थित रहें।

Exit mobile version