अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। कल दिनांक 28/10/2025 को भारत के पूर्व महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अल्मोड़ा भ्रमण पर आ रहें हैं।
पुलिस बल को किया ब्रीफ
उनके कार्यक्रम के दृष्टिगत आज द्वाराहाट में एसएसपी अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा द्वारा ड्यूटी में लगे पुलिस बल को ब्रीफ किया गया। जिसमें वीवीआईपी ड्यूटी में लगे सभी अधिकारी/कर्मचारी गणों को सजग रहते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने व अपने ड्यूटी प्वाइंटों भली-भांति जानकारी करने हेतु निर्देश दिये गये।सभी को साफ सुथरी वर्दी धारण अनुशासन में रहकर ड्यूटी करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था स्थापित करने के लिये जरुरी हिदायतें दी गयी।
रहें उपस्थित
ब्रीफिंग के दौरान सीओ रानीखेत विमल प्रसाद, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली द्वाराहाट विनोद जोशी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली चौखुटिया अशोक कुमार, निरीक्षक दूरसंचार उमाशंकर पांडे, थानाध्यक्ष देघाट अजेन्द्र प्रसाद सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी गण मौजूद रहे।
रानीखेत में अपर पुलिस अधीक्षक ने किया पुलिस बल को ब्रीफ
अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह द्वारा रानीखेत में पुलिस बल को ब्रीफ कर सुरक्षा-प्रबंधों के बारे में विचार विमर्श कर ड्यूटी के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जानकारी देकर सभी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीखेत अशोक कुमार धनकड़, निरीक्षक यातायात दरबान सिंह मेहता सहित अन्य अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहे।