अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। भारत के पूर्व राष्ट्रपति अपने दो दिवसीय दौरे पर अल्मोड़ा पंहुचे। यहां वह द्वाराहाट पंहुचे।
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का किया भव्य स्वागत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मंगलवार दोपहर 12:15 बजे वे द्वाराहाट पहुंचे और आदि माउंट रिसोर्ट में विश्राम और भोजन किया। दोपहर तीन बजे उन्होंने योगदा आश्रम का दौरा किया, जहां वे लगभग आधा घंटा रुके। इस मौके पर आश्रम में प्रभारी स्वामी वासुदेवानंद, स्वामी विश्वानंद, स्वामी अमयानंद, स्वामी धैर्यानंद, स्वामी नित्यानंद सहित अन्य संन्यासियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर पूर्व राष्ट्रपति का स्वागत किया। इसके बाद कोविंद ध्यान मंदिर गए, जहां उन्होंने लगभग दस मिनट तक ध्यान किया। उन्होंने संन्यासियों के साथ आध्यात्मिक विषयों पर चर्चा भी की। आज बुधवार को वह महावतार गुफा में ध्यान लगाएंगे। महावतार बाबा की यह गुफा लंबे समय से देश-विदेश के श्रद्धालुओं और विशिष्ट हस्तियों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।