Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पूर्व सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने ग्रहण की आदमी पार्टी की सदस्यता

आज आम आदमी पार्टी अल्मोड़ा के जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट, महामंत्री जगमोहन फर्तियाल और एन एल शाह के नेतृत्व में पूर्व सेवानिवृत्त कर्मचारियों को आम आदमी पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी भी मौजूद रहे।

केजरीवाल की विकास की नीतियों को देखकर आम आदमी पार्टी से जुड़े

आज लक्ष्मी दत्त शर्मा रिटायर्ड प्रधानाचार्य, तारा दत्त खुलवे सेवानिवृत्त निर्माण निगम, जी सी जोशी रिटायर्ड अधिकारी पॉलिटेक्निक ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने कहा की वह अरविंद केजरीवाल की विकास की नीतियों को देखकर आम आदमी पार्टी से जुड़े हैं।

कार्यक्रम में यह लोग रहे उपस्थित

इस कार्यक्रम में उपस्थित आम आदमी पार्टी जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट, जिला  महासचिव जागमोहन फर्तियाल, प्रदेश प्रवक्ता युवा मोर्चा रोहित सिंह, प्रदेश महासचिव नीरज सिंह, विधानसभा अध्यक्ष सौरभ पांडे, फड़ एसोसिएशन अध्यक्ष नवीन चंद्र आर्य, संदीप नयाल, एन एल शाह, योगेंद्र अधिकारी, हिमांशु बोरा, नवीन चन्द्र बब्लू, दिनेश कुमार, रोहित पंत आदि आप कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Exit mobile version