Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: रूद्रपुर के पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने वरिष्ठ कांग्रेसी नेत्री मीना शर्मा के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का किया प्रयोग, मांगे सार्वजनिक माफी- राधा बिष्ट

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट ने एक बयान जारी किया।

महिला कांग्रेस इस आडियो भाषा की करता है कड़ी निन्दा

जिसमें उन्होंने भाजपा से निष्कासित रूद्रपुर के पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल द्वारा कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री एंव पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का आडियो वायरल करने के खिलाफ कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की हैं। जिस पर उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक ठुकराल द्वारा महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करके अपने परिवार के संस्कारों को जगजाहिर किया हैं। राधा बिष्ट ने कहा कि पूर्व विधायक ठुकराल में अगर नैतिकता बची हैं। तो उन्हें अपने कृत्य पर सार्वजनिक माफी माँगनी चाहिए।

Exit mobile version