Site icon Khabribox

अल्मोड़ा दुखद: तीन युद्ध लड़ने वाले पूर्व सैनिक हरिदत्त जोशी का निधन, जताया शोक

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के पांडेखोला निवासी पूर्व सैनिक हरिदत्त जोशी का निधन हो गया है। उन्होंने 90 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली।

इन युद्धों में दिया अहम योगदान

जानकारी के अनुसार उनके परिजनों ने बताया कि वह सांस की बीमारी से परेशान थे। हरिदत्त जोशी ने भारतीय सेना में सेवा के दौरान 1962 में हुए भारत-चीन युद्ध, 1965 और 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में भाग लेकर अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया था। हरिदत्त जोशी मूल रूप से बागेश्वर जिले के कपकोट क्षेत्र के सुलमती गांव निवासी हैं। मूल रूप से बागेश्वर जिले के कपकोट क्षेत्र के सुलमती गांव निवासी हैं। उनके निधन पर लोगों ने शोक व्यक्त किया है।

Exit mobile version