Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: मेयर पद के प्रत्याशी के लिए पूर्व‌ सैनिक विनोद गिरी ने पेश की दावेदारी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज दिनांक 26-12-2024 को पूर्व सैनिको की एक बैठक आयोजित की गयी।

सभी की सहमति से परिषद से विनोद गिरी ने मेयर पद के प्रत्याशी के रूप में अपनी दावेदारी प्रस्तुत की

जिसमें मेयर पद के प्रत्याक्षी के लिए विनोद गिरी (पूर्व सैनिक) ने अपनी दावेदारी पेश की है। बैठक में कहा कि एक पूर्व सैनिक यदि मेयर बन जाय तो शहर एवं महानगर की दिशा बदल सकती है। विनोद गिरी (पूर्व सैनिक) जो‌ वर्तमान में ओ०वी०सी मोर्चा के नगर मण्डल अध्यक्ष है एवं गोस्वामी समाज के जिला अध्यक्ष है। सभी की सर्व सहमति से विनोद गिरी ने मेयर पद के प्रत्याशी के रूप में अपनी दावेदारी प्रस्तुति की है।

रहें मौजूद

बैठक में केशव दत्त पांडे अध्यक्ष, पी० जी० गोस्वामी, घनानन्द जोशी, महेन्द्र सिंह मनराल, त्रिलोक सिंह, रवि कमल जोगी, रघुवीर सांगा, हरीश बिष्ट, रवि कमल जोशी, आनन्द सिंह, सुरेंद्र लाल टम्टा, विनोद गिरी, दान सिह, नरेन्द्र कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version