Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पूर्व दर्जामंत्री एवं निवर्तमान सभासद ने गैस गोदाम लिंक मोटर मार्ग के सुधारीकरण का किया संयुक्त निरीक्षण, दिए यह निर्देश

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। पूर्व दर्जामंत्री बिट्टू कर्नाटक एवं निवर्तमान सभासद अमित साह मोनू ने गैस गोदाम लिंक मोटर मार्ग के सुधारीकरण का संयुक्त निरीक्षण कर लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को सुधारीकरण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान के निर्देश दिए।

सुधारीकरण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान के निर्देश

विदित हो कि गैस गोदाम लिंक मोटर मार्ग ऐ था। पूर्व दर्जामंत्री बिट्टू कर्नाटक के द्वारा लगातार समय समय पर विभाग से सामंजस्य स्थापित कर इसका सुधारीकरण करवाया जा रहा था।विगत समय में पूर्व दर्जामंत्री बिट्टू कर्नाटक एवं निवर्तमान सभासद अमित शाह मोनू के द्वारा पेयजल निगम से सीवर लाईन निर्माण के दौरान क्षतिग्रस्त किये गये गैस गोदाम लिंक मोटर मार्ग का बारह लाख रूपया लोक निर्माण विभाग को दिलवाया गया था जिससे मार्ग में सुधारीकरण का कार्य चल रहा है।

सुधारीकरण का कार्य गुणवत्ता पूर्वक हो- बिट्टू कर्नाटक

इस अवसर पर पूर्व दर्जामंत्री बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि यह मार्ग शहर की आन्तरिक सड़कों पर यातायात के दबाव को कम करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।साथ ही पाण्डेय खोला, कर्नाटक खोला,खोल्टा सहित लोअर माल रोड के सैकड़ों लोगों के लिए सम्पर्क मार्ग का काम करता है। उन्होंने कहा कि कठिन प्रयासों के उपरान्त सड़क सुधारीकरण के लिए चरणबद्ध तरीके से धन की व्यवस्था की जा रही है।ऐसे में आवश्यक है कि सुधारीकरण का कार्य गुणवत्ता पूर्वक हो। निवर्तमान सभासद अमित शाह मोनू ने कहा कि जनता के पैसों से जनता के लिए मार्ग का सुधारीकरण हो रहा है। जनप्रतिनिधि होने के नाते ये उनकी जिम्मेदारी है कि सुधारीकरण के कार्य की मानिटरिंग की जाए।

रहें उपस्थित

इस अवसर पर देवेंद्र कर्नाटक,अशोक सिंह,सुधीर कुमार,दीपक पोखरिया,हेम जोशी, कल्पित रावत आदि उपस्थित रहे।

Exit mobile version