Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पेयजल समस्या के निराकरण की मांग को लेकर पूर्व विस अध्यक्ष गोविंद कुंजवाल ने जल निगम के ईई को सौंपा ज्ञापन, दी यह चेतावनी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के जागेश्वर विधानसभा की विभिन्न समस्याओं को लेकर पूर्व विस अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने नाराजगी जताई है।

ज्ञापन में कहीं यह बात

उन्होंने गुरुवार को विभिन्न समस्याओं के निराकरण को लेकर जल निगम अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा। जिसमें कहा कि विस क्षेत्र के कपकोट लमगड़ा ग्राम समूह पंपिंग योजना का मूल स्रोत सत्ता के दबाव में आकर ऐसे स्थान पर परिवर्तित कर दिया गया है। जहां गर्मियों के समय ना के बराबर पानी आता है। इससे लमगड़ा बाजार, कपकोट, गोलीमहर, धूरासग्रोली, ध्यूली रौतेला, दुवरौली, जाख तिवारी, गैलाकोट आदि गांवों को पानी नहीं मिल पाएगा। कहा कि पंपिंग योजना चालू होने के बाद भी लमगड़ा बाजार समेत अन्य गांव में पानी आपूर्ति नहीं हो रही है। वहीं फड़का भांगादेवली मोतियापाथर पंपिंग योजना का निर्माण कार्य शुरू हुए साढ़े तीन साल हो गए हैं, लेकिन अब तक लोगों को इससे लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कपकोट लमगड़ा ग्राम समूह पंपिंग योजना से पानी आपूर्ति वाले गांवों का निरीक्षण करने की मांग की। साथ ही निर्माण में देरी का कारण बताने व साल बीतने के बाद भी आईबीएल पंपिंग हाउस का कार्य शुरू नहीं होने का कारण बताने की मांग की है।

दी धरना प्रदर्शन की चेतावनी

साथ ही मांग पूरी नहीं होने पर 27 सिंतबर से धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है।

Exit mobile version