Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: भातखण्डे संगीत विद्यापीठ में वार्षिक परीक्षा 2026 के फॉर्म 21 अगस्त से मिलेंगे, सितंबर में अंतिम तिथि

अल्मोड़ा: भातखण्डे हिन्दुस्तानी संगीत महाविद्यालय, जाखनदेवी केंद्र में भातखण्डे संगीत विद्यापीठ लखनऊ की वार्षिक परीक्षा वर्ष 2026 के लिए संस्थागत (नियमित) और व्यक्तिगत (प्राइवेट) परीक्षा फॉर्म उपलब्ध हो गए हैं।

दी यह जानकारी

इसके लिए परीक्षार्थी 21 अगस्त से निर्धारित शुल्क जमा कर अपने आवेदन फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं।
• ​फॉर्म वितरण प्रारंभ: 21 अगस्त, 2026
• ​फॉर्म प्राप्त करने का समय: सुबह 11:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक (कार्यालय समय में)
• ​फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि: 05 सितंबर, 2026
• ​स्थान: जाखनदेवी केंद्र, अल्मोड़ा

सितंबर में आवेदन की अंतिम तिथि

​महाविद्यालय की प्रभारी प्रधानाचार्य जयंती खाती ने बताया कि लखनऊ विद्यापीठ से परीक्षा फॉर्म प्राप्त हो चुके हैं। सभी इच्छुक संस्थागत व व्यक्तिगत परीक्षार्थी कार्यालय समय के दौरान निर्धारित शुल्क जमा कर फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं और अंतिम तिथि से पूर्व आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

Exit mobile version