Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: धूमधाम से मनाया गया महिला कांग्रेस का स्थापना दिवस, सदस्यता अभियान को लेकर दी यह पूरी जानकारी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में महिला कांग्रेस का रविवार को स्थापना दिवस धूमधाम से आयोजित हुआ।

सदस्यता अभियान को लेकर दी जानकारी

जिसमें महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने प्रेस वार्ता की और प्रदेश भर में सदस्यता अभियान को लेकर जानकारी दी। नगर के एक होटल सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट ने बताया कि सदस्यता अभियान पूरी तरह से ऑनलाइन होगा। कहा इस अभियान के तहत दस लाख से अधिक महिलाओं को संगठन से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। जिसकी शुरूआत की जा चुकी है। अभियान के प्रचार प्रसार के लिए पोस्टर पंपलेट, बैनर और सोशल मीडिया जैसे संसोधनों का भरपूर इस्तेमाल किया जाएगा।

इतना होगा ऑनलाइन शुल्क

बताया कि इस अभियान में हर वर्ग की महिलाएं पांच साल तक के लिए कांग्रेस की सदस्य बन सकेगी। उन्होंने बताया कि सदस्यता के लिए सौ रुपये ऑनलाइन शुल्क जमा करना होगा। इसके बाद सदस्य को ऑनलाइन सदस्यता सर्टिफिकेट प्राप्त होगा।

रहें मौजूद

प्रेस वार्ता में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज, क्षेत्रीय विधायक मनोज तिवारी, निर्वतमान पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, तारा चंद्र जोशी, शोभा जोशी, प्रीति बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version