Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: 15 जून को विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम का स्थापना दिवस, मेले को लेकर यातायात व्यवस्था मे बदलाव

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है।‌ नैनीताल जिले के भवाली में स्थित विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम का 15 जून को स्थापना दिवस है। कैंचीधाम में मेले को लेकर पुलिस प्रशासन भी अलर्ट है।

यातायात प्लान में बदलाव

जिस पर मेले को लेकर पुलिस ने यातायात डावर्जन प्लान जारी किया है। डावर्जन प्लान 14 जून की सुबह सात बजे से 16 जून को रात 10 बजे तक लागू रहेगा। इस संबंध में आज शुक्रवार को एसएसपी देवेंद्र पींचा ने रूट प्लान की जानकारी दी।
📌📌बेरीनाग-सेराघाट की ओर से हल्द्वानी को जाने वाले समस्त चौपहिया वाहन बाड़ेछीना तिराहा से दन्या, सुवाखान, छड़ौजा, शहरफाटक, धानाचूली, खुटानी होते हुए हल्द्वानी जाएगे।
📌📌बागेश्वर-अल्मोड़ा से हल्द्वानी की ओर जाने वाले चौपहिया वाहन बेस तिराहा अल्मोड़ा, करबला, धारानौला, सिकुड़ा बैण्ड, लमगड़ा, शहरफाटक, धानाचूली, खुटानी होते हुए या क्वारब, नथुवाखान, खुटानी बैण्ड से वाया भीमताल होते हुए हल्द्वानी अपने गंतव्य को निकलेंगे।
📌📌रानीखेत से हल्द्वानी की ओर जाने वाले समस्त वाहन खैरना, क्वारब, नथुवाखान, खुटानी बैण्ड से वाया भीमताल होते जाएंगे।
📌📌अल्मोड़ा से होते हुए कैंचीधाम दर्शन को जाने वाले श्रद्धालु के वाहन क्वारब होते हुए खैरना तक जाएगें। जहां पर सुव्यस्थित तरीके से पार्क कर शटल सेवा के माध्यम से कैंचीधाम दर्शन को जाएगे।
📌📌पिथौरागढ़ क्षेत्र से हल्द्वानी जाने वाले वाहनों के लिये एनएच 09 घाट, चम्पावत, टनकपुर, सितारंगज, चोरगलिया से होते हुए और भतरौंजखान, सल्ट की ओर से रामनगर-दिल्ली को जाने वाले पर्यटक वाहन वाया बेतालघाट होते हुए रामनगर को जाएंगे।

Exit mobile version