Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: उपपा का मनाया जाएगा स्थापना दिवस, आज जगह-जगह होंगे कार्यक्रम

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में बीते कल शुक्रवार को उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने एक प्रेस वार्ता की।

दी यह जानकारी

जिसमें उन्होंने कहा कि सामाजिक, राजनीतिक और व्यवस्था परिवर्तन ही पार्टी के सिद्धांत हैं। जो मजदूरों, किसानों और गरीबों के हकों की लिए लड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि उपपा की स्थापना राज्य की अस्मिता और अवधारणा को साकार करने के लिए 17 व 18 जनवरी 2009 को गैरसैंण में हुई थी। पिछले 16 सालों से उपपा राज्य की अस्मिता की रक्षा करने, मजदूरों, किसानों और गरीबों के हित के लिए लड़ रही है। उन्होंने कहा कि आज शनिवार को पार्टी के स्थापना दिवस पर नगर समेत विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम होंगे।

Exit mobile version