Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: रेट्रो साइलेंसर से ‘पटाखे’ फोड़ने वाली 4 बुलेट हुई सीज, एसएसपी के निर्देश पर पुलिस का एक्शन

अल्मोड़ा: अल्मोड़ानगर में शांति व्यवस्था भंग करने और मॉडिफाइड साइलेंसर के जरिए ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले बाइकर्स के खिलाफ अल्मोड़ा पुलिस ने सख्त एक्शन लिया है।

पुलिस की कार्यवाही

जिले के एसएसपी चंद्रशेखर घोडके ने जनपद के सभी थाना और चौकी प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जो भी वाहन चालक रेट्रो साइलेंसर लगाकर ध्वनि प्रदूषण फैला रहे हैं या आम जनता के लिए भय का माहौल पैदा कर रहे हैं, उन पर कठोर कार्रवाई की जाए। इसी क्रम में शुक्रवार को नगर के विभिन्न क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिस पर कोतवाली प्रभारी योगेश चंद्र उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नगर के मुख्य मार्गों पर नाकाबंदी की। चेकिंग के दौरान पुलिस ने चार ऐसी ‘बुलेट’ बाइक पकड़ीं जिनमें रेट्रो साइलेंसर लगे थे। पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) के तहत चारों बाइकों को मौके पर ही सीज कर दिया।

रहें शामिल

इस अभियान में एसएसआई सतीश कापड़ी, चौकी प्रभारी बेस मनोज कुमार, एनटीडी प्रभारी दिनेश परिहार और धारानौला प्रभारी आनंद बल्लभ कश्मीरा सहित पुलिस टीम शामिल रही।

Exit mobile version