Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में जल्द हटाए जाएंगे नई शैली में बनाए गए चार पिलर, जारी हुआ आदेश

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है।‌ अल्मोड़ा जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। वहीं यहां अब नई शैली में बनाए गए चार पिलर जल्द हटाए जाएंगे।

आदेश जारी

जानकारी के अनुसार डीएम ने मंदिर समिति की बैठक के बाद इनको हटाने की संस्तुति दे दी थी। बीते कल गुरुवार को शासन की ओर जारी आदेश में मंदिर प्रांगण में बनाए गए चार पिलरों को हटाने के आदेश जारी हो गए हैं। इसके बाद अब एएसआई दो सप्ताह में पिलरों को हटाने का कार्य शुरू कर देगी। दरअसल मंदिर परिसर में बनाए गए चार पिलरों के चलते श्रद्धालु और पुजारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में पिलरों को हटाने का निर्णय लिया गया है।

Exit mobile version