Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: मेडिकल कॉलेज में चार विशेषज्ञ चिकित्सकों ने संभाला कार्यभार, जानें

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के सोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान, मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा में चार चिकित्सक स्थानांतरित होकर आए हैं।

दी यह जानकारी

जानकारी के अनुसार इन चार विशेषज्ञ चिकित्सकों ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। वहीं यहां से स्थानांतरित तीन विशेषज्ञ चिकित्सक कार्यमुक्त हो चुके हैं। इस संबंध में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीपी भैंसोड़ा ने बताया कि फॉर्माकोलॉजी विभाग में प्रो. डॉ. संजय गौड़, फिजियोलॉजी में प्रो. डॉ. अनंत नारायण, पैथोलॉजी में डॉ. नवीन थपलियाल और ईएनटी विभाग में प्रो. भावना पंत ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। वहीऊ एनाटॉमी विभाग के डॉ. एके. सिंह, फिजियोलॉजी के प्रो. वीरेंद्र कुमार द्विवेदी और पैथोलॉजी विभाग के प्रो. विनय कुमार का स्थानांतरण हुआ है।

Exit mobile version